Gaya News: पति को बचाने के लिए पत्नी ने किया लिवर डोनेट, ऑपरेशन के 13 दिन बाद शिक्षक की मौत
गया, अगस्त 19 -- Gaya News: थाना क्षेत्र के कोरमथू गांव के शिक्षक निर्भय सिंह की मंगलवार को दिल्ली के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को एंबुलेंस से उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। पति की जान बचाने के लिए पत्नी ने अपना लिवर दान कर दिया। बावजूद शिक्षक की जान नहीं बच सकी। जानकारी के अनुसार, निर्भय सिंह (45) तिलौरी मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह लंबे समय से लिवर संक्रमण से जूझ रहे थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी। पति की जिंदगी बचाने के लिए उनकी पत्नी ने बिना अपनी जान की परवाह किए अपना लिवर दान करने का फैसला लिया। लिवर ट्रांसप्लांट के बाद दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। ऑपरेशन के करीब 13...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.