गया, जुलाई 5 -- Gaya News: बच्चे का इलाज कराने के लिए पटना गए एक परिवार के बंद मकान को शेरघाटी में चोरों ने निशाना बना। शनिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 32 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। रविवार की शाम परिवार घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। बताया गया कि शहर के नई बाजार के अर्जुन गुप्ता अपने नवजात पोते का इलाज कराने के लिए पूरे परिवार के साथ पटना गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य द्वार और कमरों के ताले तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। रविवार की शाम जब परिवार पटना से वापस लौटा तो घर के टूटे ताले और बिखरे सामान को देखकर चोरी की जानकारी मिली।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सब इंस्पेक्टर अरविंद यादव और राजकिशोर सिंह ने बताया कि चोरी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डॉग स्...