गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: डोभी ठाकुरबाड़ी परिसर में मंगलवार को पंच-सरपंच संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने की। बैठक में पंच-सरपंच से जुड़े आठ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम कचहरी के वादियों को नोटिस तामिला कराने के लिए चौकीदारों की सेवा उपलब्ध कराने, इच्छुक जनप्रतिनिधियों को शस्त्र लाइसेंस देने, कुर्सी-अलमारी और अन्य सामग्री की खरीद व रखरखाव के लिए सालाना 60-70 हजार रुपये देने तथा बकाया भत्ता जल्द भुगतान करने की मांग उठाई गई। मांगों पर अब तक ध्यान नहीं दिए जाने पर सदस्यों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई। बैठक में सरपंच जयराम यादव, गिरजा पासवान, बसंती देवी, दिनेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...