Gaya News: पंचायत सरकार भवन के निर्माण में अनियमितता की शिकायत डीएम से
गया, अगस्त 22 -- Gaya News: आमस प्रखंड की झरी पंचायत की मुखिया चांदनी सिंह ने खैरा पोखर गांव में बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। डीएम को दिए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि भवन की दीवारों की जोड़ाई खराब गुणवत्ता वाले बालू से की जा रही है, जिसमें मिट्टी और पत्थर के टुकड़ों की मात्रा अधिक है। ग्रामीणों की शिकायत पर मुखिया ने स्थल जांच कर एलआईओ के जेई को भी जानकारी दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दो सप्ताह बाद भी उसी बालू से निर्माण जारी है और करीब सात फीट दीवार खड़ी हो चुकी है। मुखिया ने खराब निर्माण को तोड़कर एस्टीमेट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण काम कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.