Gaya News: पंचायतों में नया नियम लागू, मुखिया वसूलेंगे टैक्स
गया, अगस्त 7 -- Gaya News: बिहार की पंचायतों में टैक्स वसूली की नई व्यवस्था लागू की गई है। पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल की गई है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों और मुखियों को कर निर्धारण, राजस्व संग्रहण व पंचायत की आय बढ़ाने से संबंधित शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण राजेन्द्र भवन केंदुई स्थित प्रशिक्षण केंद्र में दिया गया। गया जिले के सभी 320 मुखियों को प्रशिक्षण में बिहार पंचायत राज अधिनियम के तहत पंचायतों को प्राप्त कर व शुल्क वसूली के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सभी मुखियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षण का महत्व जिला पंचायती राज अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि पंचायत की अपनी आय बढ़ने से गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई व अन्य विकास कार्यों को और गति मिलेगी। मुखियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.