Gaya News: नेशनल हाईवे किनारे अतिक्रमण पर सख्ती, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
गया, जुलाई 9 -- Gaya News: राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। गया-डोभी, चाकंद और गया-वजीरगंज सहित कई क्षेत्रों के फोरलेन सड़क के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के बाद अब दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एनएच प्रशासन और परिवहन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि हाल के दिनों में गया जिले के कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के बावजूद दोबारा कब्जा करने की शिकायतें मिली थीं, जिसपर कार्रवाई की गई। साथ ही अतिक्रमण मामले की गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.