गया, अगस्त 16 -- Gaya News: निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें जागरूक मतदाता बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पटना के ज्ञान भवन में राज्यस्तरीय रीजनल कॉन्फ्रेंस ऑन ईएलसी एंड ईसीआईनेट का आयोजन होगा। सम्मेलन में बोधगया विधानसभा क्षेत्र से चार प्रतिभागी शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी सोमवार सुबह छह बजे फतेहपुर और बोधगया से स्कॉर्पियो वाहन से पटना के लिए रवाना होंगे। बीआरसी के एकाउंटेंट पीयूष तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित सम्मेलन में शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) को मजबूत और प्रभावी बनाने पर मंथन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मतदाताओं तक सही व विश्वसनीय चुनावी जानकारी पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा होगी। बोधगया विधानसभा क...