गया, जुलाई 19 -- Gaya News: टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने और मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के समन्वय से निक्षय पोषण योजना के तहत मेसर्स कृष्णा कंस्ट्रक्शन के सहयोग से 82 टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट का वितरण किया गया, जबकि शेष लाभार्थियों को सोमवार को बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। टीबी मरीजों की मदद को आगे आएं समाज के लोग

टीबी उपचार में पोषण की भूमिका सिविल सर्जन डॉ. राजाराम प्रसाद ने कहा कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार भी बेहद जरूरी है। उन्होंने टीबी उन्मूलन अभियान को जनआंदोलन बनाने पर बल देते हुए समाज के सक्षम लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गो...