गया, अगस्त 27 -- Gaya News: नारदीगंज पुलिस ने बुधवार को चोरी के एक मामले की जांच के दौरान बुधवार को शाम में फतेहपुर बस स्टैंड के समीप स्थित प्रिया ज्वेलर्स में छापेमारी कर चोरी के आभूषण बरामद किए। पुलिस चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को साथ लेकर दुकान पर पहुंची थी। आरोपी की निशानदेही पर दुकान की तलाशी ली गई, जहां से चोरी के सामान बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सामान को उसने फतेहपुर के प्रिया ज्वेलर्स में करीब 25 हजार रुपये में बेचा था। इसके बाद नारदीगंज पुलिस आरोपी को लेकर फतेहपुर पहुंची और उसकी निशानदेही पर दुकान में जांच की। यह भी पढ़ें- वाड्रफनगर बाजार के चर्चित अरविंद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, सात गिरफ्तार तलाशी के दौरान चांदी का गिलास, चांदी का कटोरा, कान की बाल...