गया, सितम्बर 2 -- Gaya News: तीन दिनों से हो रही बारिश से मोरहर नदी में बाढ़ आ गई है। पानी के तेज बहाव में प्रखंड की महुआवां पंचायत के अधीन हमजापुर छठ घाट की कई सीढ़ियां बह गईं। साथ ही इसके आसपास के बसावट वाले घरों पर भी खतरा मंडराने लगा है। इससे नदी किनारे बने घरों में रहनेवाले लोग चिंतित हैं। लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सुरक्षा की मांग की है। जानकारी है कि शेरघाटी विधायक व अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को कटाव वाले हिस्से को बालू भरे बैग से भरा जा रहा है। इससे स्थानीय रहवासियों में खुशी है। अरविंद कुमार ने बताया कि नदी में पानी के तेज बहाव से उनके घर के पीछे नदी का भाग तेजी से कटता हुआ देख किसी हादसे को लेकर डर गए थे। कहा कटाव वाले क्षेत्र को बालू बाहरी बैग से भरा जा रहा है। यह सुकून महसूस हो रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिक...