गया, अगस्त 9 -- Gaya News: मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी शिक्षक विनोद कुमार से चार वर्ष पूर्व टीपीसी नक्सली का सदस्य बताकर ढाई लाख रुपये रंगदारी मांगने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी को गुरारू बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरारू थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी मुन्ना पासवान है। 11 जनवरी 2022 को आरोपी ने शिक्षक को फोन कर खुद को टीपीसी नक्सली बताते हुए रंगदारी मांगी थी। राशि नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...