Gaya News: धार्मिक अनुष्ठान में झूमे लोग, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
गया, सितम्बर 6 -- Gaya News: आमस की करमडीह पंचायत स्थित सुग्गी चंडीस्थान पहाड़ पर चंदेश्वर धाम में शनिवार रात धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की धूमधाम से पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद आयोजित भंडारे में विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन से जुड़े चंदन कुमार, सुरेश वर्णवाल और सोनू गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सरकार से इस पौराणिक स्थल को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की। बताया कि पहाड़ पर स्थापित पौराणिक शिव मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News सिद्ध गुफा योगआश्रम में झूलनोत्सव और आरती देख भाव विभोर हो उठे श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान के बाद कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.