गया, अगस्त 13 -- Gaya News: जिले में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के बाद धान की रोपनी में तेजी आई है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी और पानी उपलब्ध होने के कारण किसान तेजी से रोपनी में जुट गए हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में निर्धारित धान की रोपनी के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक करीब 65 फीसदी क्षेत्र में रोपनी पूरी कर ली गई है। जिले में इस वर्ष 1.82 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध 1.16 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो चुकी है। प्रखंडवार स्थिति में बोधगया प्रखंड सबसे आगे है। यहां अब तक करीब 91.7 फीसदी क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो गई है। बारिश होने से किसानों ने तेजी से रोपनी की है। आमस प्रखंड में रोपनी की प्रगति सबसे धीमी है। यहां करीब 30 फीसदी क्षेत्र...