गया, नवम्बर 5 -- Gaya News: धनतेरस के साथ शुक्रवार से तीन दिवसीय रोशनी का त्योहार दीपावली शुरू हो गया। गुरुवार से धनतेरस का बाजार सज गया है। सुबह से देर रात तक बाजार गर्म रहेगा। वैसे तो किसी समय और कोई भी चीज खरीदना शुभ होगा। लेकिन, शुभ मुहूर्त में राशि के अनुसार खरीदारी करना अधिक लाभदायक होगा। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना ,चांदी, तांबा, रत्न, जेवर, झाड़ू आदि की खरीदारी से धन में वृद्धि होती है। धनदेवी स्थिरता लाती हैं। स्थिर लग्न में खरीदारी करना बेहतर होता है। अलग-अलग राशि के लोग पंचागों के अनुसार खरीदारी करना चाहिए। इस बार सिंह राशि वालों को तांबे का बर्तन, लाल चंदन तो कुंभ वाले को कस्तूरी, स्टील के बर्तन व सोना खरीदना शुभ होगा। यह भी पढ़ें- Dhanteras Citywise Muhurat: धनतेरस पर आपके शहर में सोना-चांदी खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त...