Gaya News: दौड़ प्रतियोगिता में दुर्गा और रिंकी प्रथम
गया, अक्टूबर 3 -- Gaya News: शादीपुर पंचायत के अलीपुर स्थित हनुमान खेल मैदान में शुक्रवार को मंटू फिजिकल अकादमी की ओर से दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेने के लिए पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाई। 1600 मीटर दौड़ में दुर्गा यादव और 1000 मीटर में रिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे, हालांकि अधिकतर प्रतिभागी दौड़ में शामिल नहीं हो सके। विजेता युवक-युवतियों को पंचायत की मुखिया देवेंद्र कुमार, जिला पार्षद कुंदन चौधरी और छोटू कुशवाहा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रबोध जोगा चौक में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.