गया, सितम्बर 6 -- Gaya News: गुरुआ थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात मिरचक और हब्बीपुर गांव में छापेमारी कर शराब बरामद की। पुलिस ने मिरचक गांव में परवीन कुमार के घर से पांच लीटर बियर तथा हब्बीपुर गांव में अखिलेश पासवान के घर से 14 लीटर महुआ शराब बरामद की। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में शराब कारोबारियों के खिलाफ गुरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...