गया, अगस्त 22 -- Gaya News: आमस प्रखंड की झरी पंचायत के छोटका बहेरा गांव में देवी मंदिर और शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य कृष्णा मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 111 कलशों में जलभरी कराई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारों से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। धार्मिक अनुष्ठान में राजेंद्र यादव, नवीन सिन्हा, मंटू सिन्हा, नेहा, आकांक्षा, बंटी, सुमित, डब्लू और सुधीर मुख्य यजमान बने हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने मदिरापान नहीं करने का संकल्प भी लिया। आचार्य ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से सकारात्मक ऊर्जा और सद्बुद्धि का संचार होता है। मुख्य कार्यकर्ता मुन्ना सिंह, शिवनारायण यादव, देवीलाल, अर्जुन, जगदीश, जानकी, इंद्रजीत पासवान सहित अन्य ग्रामीण आयोजन में जुटे हैं। हवन और भंडारे ...