गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: भेलमपुर गांव के समीप बुधवार की दोपहर मोरहर नदी में डूबे 55 वर्षीय भगत यादव का शव करीब 300 मीटर आगे से बरामद किया गया। तेज बहाव के कारण शव डूबने वाले स्थान से बहकर आगे चला गया था। स्थानीय लोगों की मदद से गुरुवार को शव को नदी से बाहर निकाला गया। बताया गया कि भगत यादव भैंस को नदी पार करा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले पानी में गिर गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर उनकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका था। बाद में दूसरे दिन सुबह नदी में डूबने वाले स्थान से करीब 300 मीटर आगे भगत यादव का शव मिला। अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यम ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भगत य...