गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: सांव टोल प्लाजा के पास संचालित दुकानों को हटाने के लिए एनएचएआई की ओर से नोटिस दिए जाने से दुकानदारों में नाराजगी है। गुरुवार को नोटिस मिलने के बाद भी दुकानदार अपनी दुकानें हटाने को तैयार नहीं हैं। इनमें कई दुकानें दुकानदारों की निजी जमीन पर संचालित हैं। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें जमीन के बदले मुआवजा नहीं मिला है। रामदयाल चौधरी, विजय यादव, योगेंद्र यादव, विनेशी यादव और सोधर यादव ने बताया कि वे अपनी जमीन पर फुटपाथी दुकान चलाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब एनएचएआई उनकी दुकानों को जबरन हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनका मामला वरीय अधिकारियों और कोर्ट में चल रहा है। फैसला आने तक उन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए। दुकानदारों के अनुसार, जीटी रोड किनारे की जमीन का मुआवजा धनहर और भीठ की दर से देने की बात ...