Gaya News: दीपावली में शहर में और बढ़ीं फुटपाथी दुकानें,जाम की समस्या गंभीर
गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: दीपावली और छठ को लेकर गया जी के बाजार में भीड़ बढ़ी हुई है। चार दिनों से जीबी रोड, रमना रोड, केपी रोड, धामी टोला, बजाजा रोड में भारी भीड़ दिख रही। भीड़ के साथ फुटपाथी दुकानें भी बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में सड़क जाम की समस्या गंभीर बन गई। चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद भीड़ व टोटो की भरमार से जाम पर काबू पानी मुश्किल हो गया है। धनतेरस शुक्रवार और दीपावली रविवार को है। धनतेरस से लेकर रविवार तक चौक इलाका- टावर चौक, केपी रोड, धामी टोला, पुरानी गोदाम,डॉ. वजीरअली रोड, कोतवाली थाना क्षेत्र में भारी भीड़ रहेगी। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन को ट्रैफिक को सुगम रखने के लिए सख्ती के साथ कड़ी मशक्कत करनी होगी। यह भी पढ़ें- Amroha News: त्योहारी सीजन में जाम के झाम में फंसा शहर, लोग हलकानपर्व के दौरान बाजारों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.