गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: दीपावली पर्व को देखते हुए जिला परिवहन विभाग की ओर से शहर से लेकर प्रखंड क्षेत्रों तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। डीटीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एमवीआई सतीश कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। अधिकारियों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि त्योहार की खुशियां मनाने के दौरान अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- Pakur News: दीपावली एवं काली पूजा को लेकर पाकुड़ शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और लापरव...