Gaya News: दीनानाथ प्रदेश अध्यक्ष व धनंजय महासचिव चुने गए
गया, जुलाई 12 -- Gaya News: शहर के बागेश्वरी मंदिर में रविवार को लोहार आदिवासी संघर्ष मंच की मगध प्रमंडलीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव हुआ। साथ ही समाज के हक और अधिकार को लेकर चर्चा हुई। चुनाव में दीनानाथ विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और धनंजय विश्वकर्मा (जहानाबाद) को महासचिव चुना गया। इंदू देवी को प्रमंडलीय महिला शाखा की जिला अध्यक्ष और फुलवा देवी को सचिव चुना गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोहार आदिवासी संघर्ष मंच के प्रमंडलीय अध्यक्ष दयानंद विश्वकर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और समाज का काम करने की जिम्मेवारी दी गई। शहर से लेकर गांव तक संगठन का विस्तार और इसकी मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मंच के सचेतक श्यामदेव विश्वकर्मा, प्रमंडलीय महासचिव अशोक विश्वकर्मा, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.