गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पंचम दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 61 विद्यार्थियों को 95 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें कुछ विद्यार्थियों को एक से अधिक स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने दीक्षांत समारोह से पूर्व आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने बताया कि बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी तथा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। दीक्षांत समारोह 12 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे से आ...