गया, नवम्बर 16 -- Gaya News: बोधी बिगहा थाना क्षेत्र के महुडी रामपुर गांव के समीप शनिवार की शाम दामाद के साथ बाइक से बेटी के घर छठ में जा रही एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बाइक पर से गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी केशो महतो की पत्नी कबूतरी देवी (68) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कबूतरी देवी अपने दामाद विनोद प्रसाद के साथ बाइक से कोलसईता स्थित बेटी के घर जा रही थीं। इसी दौरान महुडी रामपुर गांव के समीप उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वह बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. वीर अभिमन्यु ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतका के दामाद को...