गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: अवर निबंधन कार्यालय के दस्तावेज नवीस रघुवंश प्रसाद लाल का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मूलरूप से भैंसमारा गांव के रहने वाले रघुवंश लाल विगत 48 वर्षों से निबंधन कार्यालय में बतौर दस्तावेज नवीस कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों पूर्व से रघुवंश प्रसाद की तबियत बिगड़ गई थी। तबियत बिगड़न के बाद गया के निजी क्लिनिक में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उकना निधन हो गया। रघुवंश प्रसाद का पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार विष्णुपद स्थित शमशान घाट पर किया गया। उनके पुत्र व दस्तावेज नवीस संघ के सचिव राजू सिन्हा ने मुखाग्नि दी। निधन पर दस्तावेज नवीस सुधीर लाल, सुरेंद्र सिन्हा, सचिन सिन्हा, सुनील सिन्हा, फिरोज आलम, अलखदेव सिंह, अभय मिश्रा आदि ने दुख जतााय है। यह भी पढ़ें- Deoria News: निबंधन ऑफिस में सहायक ने नहीं किया योगदान ...