गया, जुलाई 16 -- Gaya News: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी झरना के समीप गुरुवार को बेकाबू थार ने पहले एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर एक टोटो से जा टकराया। इस हादसे में स्कूटी सवार और टोटो चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। घायल स्कूटी सवार की पहचान गेबल बिगहा मुन्नी मस्जिद मोहल्ला निवासी मो. फैजान के रूप में हुई है। वहीं घायल टोटो चालक की पहचान नहीं हो सकी。

दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घायलों की हालत देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित...