गया, अक्टूबर 23 -- Gaya News: मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया- पटना एनएच-22 पर पाताल बिगहा के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाताल बिगहा निवासी 68 वर्षीय गया यादव के रूप में हुई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम रहने से सड़क पर अफरा-तफरी मची रही और छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सड़क पार करते समय हुआ हादसा यह भी पढ़ें- Buxar News: स्कार्पियो की चपेट में आने से यूपी के युवक की हुई मौत हादसे की वजह और घटनाक्रम पुलिस के अनुसार, गया यादव शुक्रवार की देर शाम बन रहे मकान को देखकर गया-पटना रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ...