गया, अक्टूबर 23 -- Gaya News: आमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव में तीन माह के भीतर तीन सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लगातार हुई मौतों से गांव में भी शोक का माहौल है। पड़ोसी व शिक्षक बलीराम दास ने बताया कि सितंबर में सबसे बड़े भाई हीरालाल दास (72) की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह कपड़ा व्यवसायी थे। इसके बाद 19 सितंबर को मंझले भाई कपिल दास (65) का भी हृदयाघात से निधन हो गया। वह किसान थे। शुक्रवार की सुबह छोटे भाई लखन दास (62) का भी हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह ग्रामीण चिकित्सक थे। उनकी पत्नी कमला कुमारी राजपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।चार भाइयों में अब केवल मोतीलाल दास जीवित हैं। लगातार तीन भाइयों को खोने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुखिया किशोर मांझी, मनोज दास, वीरेंद्र यादव, शिक्षक शैलेंद्र...