Gaya News: डोभी में 551 बोतल अंग्रेजी व 272 लीटर चुलाई शराब पकड़ी गई
गया, अगस्त 19 -- Gaya News: उत्पाद विभाग की टीम ने डोभी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में 551 बोतल अंग्रेजी शराब और 200 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि करमौनी मोड़ के पास सिंह पोखर नहर के किनारे एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से 551 बोतल यानी 272 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के बंदा मोड़ पर की गई, जहां 200 लीटर चुलाई शराब लदी एक बाइक को जब्त किया गया। मौके से गुरपा थाना क्षेत्र के मंझला कला गांव निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.