गया, अगस्त 10 -- Gaya News: डोभी अंचल कार्यालय में योगदान दिए कर्मचारियों को पंचायत आवंटित किया गया। डोभी अंचल पदाधिकारी श्री भारतेन्दू ने सोमवार को पंचायत आवंटन की सूची जारी की। इसके तहत विनेश पासवान को अंगरा, चंदन कुमार को बजौरा और नदरपुर, विवेक कुमार को डोभी, पचरतन और घोड़ाघाट, विक्रम कुमार को कुशाबीजा, खरांटी और कुरमावां, कौशल कुमार आदित्य को वारी और नीमा, कामेन्द्र पासवान को नावाडीह और पट्टी पंचायत का प्रभार दिया गया है। यहां बताते चलें कि डोभी प्रखंड में डोभी नगर पंचायत सहित कुल 13 पंचायत हैं। जिनके जिम्मे राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे की जिम्मेदारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...