गया, अक्टूबर 5 -- Gaya News: डोभी थाना क्षेत्र के पिपरघट्टी और मितूचक गांव से पुलिस ने एनबीडब्लू वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की एनबीडब्लू वारंटी रहे नागेश्वर यादव और बालेश्वर यादव को पिपरघट्टी गांव से जबकि एक अन्य मामले में मितूचक गांव से राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बाद में पकड़े गए लोगों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...