गया, अक्टूबर 17 -- Gaya News: शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गया नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर मां दुर्गे की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए बिहार सहित देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। डॉ. प्रेम कुमार ने मां बागेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद रामधनपुर बिचली गली के निकट मां जगदंबा की सशस्त्र शोभायात्रा का स्वागत किया और आदर्श लीला समिति की ओर से आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच फल बांटे। उन्होंने तेलबीघा के राजेंद्र पथ स्थित मां बंगला देवी के दरबार में पूजा-अर्चना की। देवी स्थान कटारी में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ब्रह्माकुमारी ईश्व...