गया, अगस्त 17 -- Gaya News: जिले में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर निगरानी तेज कर दी है। करीब 3854 आशा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर रही हैं। डेंगू के लक्षण मिलने पर संबंधित मरीजों को जांच के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल भेजे जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य डेंगू के संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका इलाज शुरू कराना है। एलाइजा टेस्ट से डेंगू की पुष्टि

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक ने बताया कि आशा को बुखार के साथ शरीर में दर्द, सिरदर्द, कमजोरी समेत डेंगू से जुड़े अन्य लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। रैपिड किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ...