गया, जुलाई 18 -- Gaya News: डुमरिया थाना क्षेत्र के पनकरा गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई। किसान धान की रोपनी के लिए खेत को तैयार कर रहे थे। इसी समय वज्रपात की चपेट में आ गए। परिजनों का रो-रोकपर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बली साव (61) पनकरा गांव के रहने वाले थे। धान की रोपने के लिए खेत तैयार करते समय वह वज्रपात की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में लाया गया। डॉ वीर अभिमन्यु ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है। किसान धान की खेती की तैयारी में जुटे थे। बली साव भी खेत तैयार कर रहे थे। तभी अचानक वज्रपात होने से यह दुखद हादसा हो गया। डुमरिया के...