गया, जुलाई 3 -- Gaya News: डुमरिया प्रखंड के बोधी बिगहा थाना क्षेत्र के निचली बेला गांव में शुक्रवार को एक किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, संध्या कुमारी उर्फ टुकसी (15) निचली बेला गांव के स्व. राजदेव यादव की पुत्री थी। घटना के समय संध्या की मां और भाई बाजार गए हुए थे। घर में केवल उसकी दादी और संध्या थीं। दादी ने संध्या को छटपटाते हुए देखा और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। ग्रामीणों के पूछने पर संध्या ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल डुमरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कबीर आलम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, किशोरी के मुंह से झागनुमा पदार्थ निकल रहा था और जहरीले पदार्थ जैसी गंध आ रही थी।बोधी बिगहा थानाध्यक्ष प्रियनंदन आ...