Gaya News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक की मौत, दो युवक घायल
गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, पटना से गया की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे रौशन कुमार (24) की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। रौशन कुमार औरंगाबाद जिले के हसपुरा स्थित पंचमुखी के राजीव कुमार का पुत्र था। हसपुरा के शशिकांत शर्मा के पुत्र भोला कुमार (20) और औरंगाबाद जिले के अंगरोही गांव के ओम नारायण शर्मा के पुत्र मोना कुमार (19) घायल हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.