Gaya News: डिजिटल पहल बनी जीवनरेखा: सोशल मीडिया से अपनों तक पहुंची बेहोश महिला
गया, अगस्त 7 -- Gaya News: गया-रजौली एसएच-70 पर राघोपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ महिला बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क से उठाकर इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गया रेफर कर दिया। महिला की पहचान नहीं होने पर युवा संगठन प्रमुख समर राठौर ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से पहचान बताने की अपील की। कुछ ही घंटों में यह प्रयास सफल हुआ और महिला की पहचान टनकुप्पा प्रखंड के बरसुआ गांव की नगिया देवी के रूप में हुई। पीड़ित महिला के पुत्र गोरे ने बताया कि उनकी मां गुरुवार की शाम से लापता थीं और परिवार पूरी रात उनकी तलाश करता रहा। सोशल मीडिया पर तस्वीर देखने के बाद ही परिजनों को उनकी जानकारी मिल सकी।पुत्र ने बताया कि उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.