गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए डकैती के मामले में करीब 20 वर्षों से फरार एक नामजद आरोपित समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नरियाही गांव में छापेमारी कर श्यामलाल रविदास को गिरफ्तार किया गया। वह डकैती के मामले में करीब 20 वर्षों से फरार था। इसके अलावा भलुहार से रंजीत चौधरी, फुलवरिया से सुरेश मांझी, आरसी से बाबूलाल रविदास, टंडवा से श्रवण पाल, परसावां खुर्द से श्रवण मांझी और उसेवा से अमृत मल्लाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...