गया, अक्टूबर 14 -- Gaya News: गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप रुकूनपुर गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 58 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर घुटने के नीचे से कट गए। घायल को इलाज के लिए गुरारू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान सासाराम निवासी स्वर्गीय रामनरेश सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार (58 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह 11 अक्टूबर से अपने घर से लापता थे। हादसे के बाद घायल बोलने की स्थिति में नहीं थे। कागज और कलम देने पर उन्होंने उस पर अपना नाम और पता लिखकर बताया। इसके आधार पर प्रशासन ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...