गया, जुलाई 24 -- Gaya News: शहर में स्वच्छ व्यवस्था और जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी मैदान स्थित ट्रांसफर स्टेशन का जायजा लेते हुए वहां जमा कचरे को प्रतिदिन डंपिंग ग्राउंड भेजने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान चर्च और खाटू श्याम मंदिर के समीप जलजमाव की स्थिति का भी आकलन किया गया और इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसी भी हाल में अधिक समय तक जमा नहीं रहे कचरा

इंस्पेक्शन के दौरान आदेश निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्थानांतरण स्टेशन में लंबे समय तक कचरा जमा नहीं रहने देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन शहर से आने वाले कचरे का उसी दिन डंपिंग ग्राउंड तक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आसपास के क्षेत्रों म...