Gaya News: टीपीएल सीजन-03 के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली
गया, सितम्बर 22 -- Gaya News: टिकारी प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीजन-03 के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। सुबह से शाम तक चले ऑक्शन में ऑलराउंडर खिलाड़ियों का दबदबा रहा। भारद्वाज स्ट्राइकर्स ने लक्की को 4400 रुपये में खरीदकर ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। वहीं, गेंदबाज सिब्बू और बल्लेबाज नवीन को मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब चितौखर ने 4300-4300 रुपये में अपने साथ जोड़ा। अनिरुद्ध को ब्रजेश इलेवन ने 4200 रुपये में खरीदा। सत्यम को बीडी बिहार ने 4100 रुपये, जबकि शिवम वत्स को विवेकानंद फाइटर्स ने 4000 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों को लेकर टीमों के बीच बोली लगाने की होड़ देखने को मिली। टीपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों को बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर की अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया था। ऑक्शन में कुल 133 खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.