गया, जुलाई 15 -- Gaya News: टिकारी में चोरों ने मंगलवार की रात बेलवन ठाकुरबाड़ी के पास एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित गृह स्वामी रवि राज ने टिकारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने राज स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक जयनन्दन शर्मा के घर को निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को उनके माता पिता गांव चले गये थे, जिस कारण वे ग्राउंड फ्लोर पर ताला लगा कर पत्नी व बच्चों संग ऊपर तल्ला पर सोने चले गये थे। बुधवार की सुबह जागने पर ग्राउंड फ्लोर दरवाजा खुला मिला। चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर से लगभग 100 ग्राम सोना, 350 ग्राम चांदी के जेवरात व लाखों रुपये नगदी की चोरी कर ली。

एफएसएल की टीम ने लिया जायजा चोरी की वारदात की सूचना पर एसडीपीओ सुशा...