Gaya News: टनकुप्पा स्टेशन के पास बनेगा अंडरपास, रेलवे ने दी योजना को मंजूरी
गया, अक्टूबर 15 -- टनकुप्पा में अंडरपास निर्माण को मंजूरी Gaya News: गया-कोडरमा रेलखंड के टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पास रेल लाइन के नीचे से अंडरपास सड़क का निर्माण कराया जाएगा। धनबाद रेल मंडल ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए रेलवे की ओर से जल्द ही शिलान्यास की तिथि निर्धारित किए जाने की उम्मीद है। अंडरपास बनने से रेल लाइन के आरपार आवागमन करने वाले स्थानीय लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा। सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी ने बताया कि टनकुप्पा स्टेशन के रेल ट्रैक के दोनों ओर सड़क की सुविधा उपलब्ध है। लेकिन, रेल लाइन पार करने के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। लोग मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर रेल ट्रैक पार करते हैं। इस दौरान कई लोग ट्रेनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.