Gaya News: टनकुप्पा में कुर्की की दस्तक पड़ते ही तीन फरार वारंटियों ने किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल
गया, जुलाई 18 -- Gaya News: टनकुप्पा थाना पुलिस की कार्रवाई के डर से शनिवार को तीन फरार वारंटियों ने कुर्की-जब्ती शुरू होने से पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि करिहारा गांव निवासी रामानंद यादव और रामदेव यादव के खिलाफ जीआर संख्या 1385/07 में कुर्की वारंट जारी था। वहीं, बादिलबिगहा निवासी वासुदेव चौधरी के खिलाफ कांड संख्या 107/17 में कार्रवाई होनी थी। पुलिस टीम के पहुंचने पर तीनों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई पूरी की। यह भी पढ़ें- Gaya News: पुलिस ने तीन कुर्की वारंटियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.