Gaya News: टनकुप्पा : बीस साल से बदहाल है जीयनबीघा की सड़क, लोगों की मुश्किलें बढ़ी
गया, जुलाई 21 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड के जीयनबीघा गांव की प्रमुख सड़क पिछले करीब 20 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। करीब आधा किलोमीटर लंबी यह सड़क मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे जमा कचरे और जलजमाव से उठ रही दुर्गंध के कारण संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह उर्फ झलक सिंह, पंकज कुमार तथा ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क करीब दो दर्जन गांवों के अलावा आसपास के अन्य प्रखंडों के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, किसान और आम लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। उनका कहना है कि करीब 20 वर्ष पहले बनी इस सड़क की अब तक न तो समुचित मरम्मत हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.