गया, अगस्त 29 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की बरसौना पंचायत के श्रीपालचक गांव में शनिवार को एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में हो-हंगामा किया। परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही के कारण मौत हो जाने का आरोप लगाया है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किशोर के पिता सुजीत सिंह ने बताया कि अंकुश कुमार (16) को बुखार की शिकायत थी। तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे थे। क्लीनिक में इलाज चलने के दौरान अचानक अंकुश की तबीयत अधिक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक द्वारा इलाज लापरवाही बरतने और गलत दवा देने से अंकुश की होने का आरोप लगाया है। अंकुश की मौत की खबर मिलते...