गया, जुलाई 7 -- Gaya News: शेरघाटी के गोला बाजार स्थित गांजा मोड़ के समीप पुलिस ने 200 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमस थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक से झारखंड की ओर से शराब की खेप लेकर शेरघाटी आ रहा था। इसी दौरान गांजा मोड़ के पास जांच कर रही पुलिस टीम को देखकर बाइक चालक घबरा गया। उसने हड़बड़ी में पीछे बैठे अजय कुमार को उतार दिया और बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर अजय कुमार को पकड़ लिया, जबकि बाइक चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद 200 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर फरार बाइक चालक, शराब तस्करी नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर कार्रव...