Gaya News: झाड़ू थाम सड़क पर उतरे मुख्य पार्षद, स्वच्छता का दिया संदेश
गया, अक्टूबर 14 -- Gaya News: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बुधवार को फतेहपुर नगर पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य पार्षद रवि कुमार के नेतृत्व में प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, राम सहाय हाई स्कूल के खेल मैदान, झंडाचौक मुख्य बाजार और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सफाई की गई। मुख्य पार्षद ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाईकर्मियों के साथ श्रमदान किया। अभियान के दौरान जमा कचरे का उठाव कर निर्धारित स्थल पर पहुंचाया गया। दुर्गा पूजा को देखते हुए पंडालों के आसपास विशेष सफाई की गई। नगर पंचायत ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.