गया, अगस्त 25 -- Gaya News: भाजपा नेता सह समाजसेवी पटवा टोली निवासी गोपाल प्रसाद पटवा ने प्रभारी मंत्री, डीएम और नगर आयुक्त को आवेदन देकर जगजीवन कॉलेज परिसर में वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या दूर कराने की मांग की है। साथ ही सलेमपुर पइन से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि जलजमाव से कॉलेज को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, पइन के अतिक्रमण से 36 मौजा के किसानों को फसल उत्पादन में परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...