गया, अक्टूबर 2 -- Gaya News: जीविका ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें सामाजिक और सामुदायिक नेतृत्व का भी अवसर दिया है। इसके 20 वर्षों के सफर में महिलाओं की भागीदारी और आत्मविश्वास में आए बदलाव को लेकर शुक्रवार को हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह में नीतीश संवाद :जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश जदयू के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने जीविका की उपलब्धियों और महिला सशक्तीकरण में इसकी भूमिका पर चर्चा की। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुई शुरुआत यह भी पढ़ें- Begusarai News: नीतीश कुमार की सोच से महिला सशक्तीकरण की नई पहचान: बबलू मंडलकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ...